Category : Sarkari yojana | Sub Category : 181 महिला हेल्पलाइन Posted on 2022-12-05 08:01:52
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin
181 महिला हेल्पलाइन
भारत सरकार की गाइडलाइन्स के अनुसार यूनिवर्सलाइजेशन आफ वूमेन हेल्पलाइन स्कीम के अन्तर्गत 181 महिला हेल्पलाइन काल सेन्टर का 08 मार्च, 2016 से प्रदेश में संचालन किया जा रहा है, जिसके लिए उक्त योजना के उद्देश्य निम्नवत है
सहायता व सूचना की मांग करने वाले हिंसा से पीड़ित महिलाओं को 24 घंटे टोल फ्री दूरभाष सेवा उपलब्ध कराना।
उपयुक्त एजेंसियों जैसे पुलिस/अस्पताल/एम्बुलेन्स सेवायें/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/संरक्षण अधिकारी/वन स्टाप सेन्टर को रेफरल के माध्यम से संकटकालीन हस्तक्षेपों को सुगम बनाना।
हिंसा से पीड़ित महिलाओं को उनकी विशिष्ट परिस्थितियों के अनुरूप एवं उनके निवास या रोजगार के स्थानीय क्षेत्र में उपलब्ध सहायता, सेवाओं, शासकीय योजनाओं व कार्यक्रमो की सूचना उपलब्ध कराना।
181 महिला हेल्पलाइन के संचालन की प्रक्रिया को सरल एवं सुदृढ़ बनाने हेतु सक्षम स्तर पर लिये गये निर्णय के अनुरूप 181 महिला हेल्पलाइन काल सेन्टर को 112 यूपी केन्द्र के साथ इन्टीग्रेट करते हुए संचालित किया जा रहा है। 181 महिला हेल्पलाइन पर आने वाली काल्स पर आपात प्रतिक्रिया हेतु प्रत्येक जनपद में रेस्क्यू वैन 24x7 उपलब्घ कराने हेतु 112-यू0पी0 की 300 पी0आर0वी0 जिसमें 02 महिला पुलिस कर्मी तैनात हैं, का उपयोग किया जा रहा है।